काशीपुर, अक्टूबर 11 -- Kashipur News: जसपुर। पुलिस ने अमन कमेटी की बैठक आयोजित कर रामलीला, नवरात्र, दशहरा और दीपावली के पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। रविवार को कोतवाली परिसर में हुई बैठक में शांति, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सौरभ गर्ग ने रामलीला मंचन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग रखी। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह ने त्योहारों के दौरान बाजार में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। कोतवाल राजेश पांडे ने व्यापारियों से दुकानों के आगे सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण न करने की अपील की। बैठक में एसआई हरीश आर्य, रुचिका चौहान, राजेंद्र प्रसाद, प्रियांशु जोशी, संतोष देवरानी, विनोद यादव, अंकुर बंसल, सतीश अरोरा और हरिओम अरो...