काशीपुर, अगस्त 20 -- Kashipur News: जसपुर, संवाददाता। विद्यालय शैक्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं की ब्लॉक स्तरीय बैठक में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन पर जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का रोस्टर तय किया गया। गुरुवार को बीआरसी सभागार में प्रभारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रजनीश पचौरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विद्यार्थियों के चयन, खेल मैदान की व्यवस्था, प्रतियोगिताओं के अनुशासित एवं पारदर्शी संचालन और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं। खेल समन्वयक केशव सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज में टेबल टेनिस और बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं होंगी। 24 अगस्त को राइंका हमीरावाला में कुश्ती, 25 को पीपीएनटी में जूडो, 27 को बीएसवी इंटर कॉलेज में कबड्डी और 31 अगस...