Kashipur News: जसपुर में बीडीसी बैठक 12 को
काशीपुर, अगस्त 4 -- Kashipur News: जसपुर। क्षेत्र पंचायत समिति की तिमाही बैठक 12 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बीडीओ केके कांडपाल ने बताया कि पूर्व में किसी कारणवश बैठक स्थगित हो गई थी। अब बैठक 12 अगस्त को सुबह 11 बजे ब्लॉक सभागार में होगी। बैठक में क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बीडीओ ने ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों समेत जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से समय पर बैठक में पहुंचने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.