काशीपुर, अगस्त 7 -- Kashipur News: जसपुर। 12 अगस्त को प्रस्तावित बीडीसी की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इस बैठक में ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते इसे फिलहाल टाल दिया गया है। बीडीओ केके कांडपाल ने बताया कि बैठक स्थगित किए जाने की सूचना सभी ग्राम प्रधानों को भेजी जा रही है। नई तिथि तय होने के बाद सभी संबंधितों को अलग से सूचित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...