काशीपुर, जुलाई 30 -- Kashipur News: जसपुर, संवाददाता। भाकियू की मासिक बैठक में गुरुवार को तीन प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों के बाहर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की गई। किसानों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम राहुल शाह को सौंपा। मंडी समिति सभागार में आयोजित बैठक में किसानों ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र के अधिकांश स्कूलों के बाहर स्पीड ब्रेकर नहीं हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्कूलों के बाहर स्पीड ब्रेकर बनवाने के प्रस्ताव को पारित किया गया। किसानों ने तुमरिया डाम और भोगपुर डाम से निकलने वाली नहरों की सफाई कराने की मांग भी उठाई, ताकि फसलों की सिंचाई में परेशानी न हो। इसके अलावा धान के प्रत्येक क्रय केंद्र पर प्रतिदिन 500 कुंतल धान तौलने की मांग की ग...