Kashipur News: जसपुर में फीका नदी उफनाने से किसानों की फसले बही
काशीपुर, सितम्बर 6 -- Kashipur News: जसपुर, संवाददाता। रविवार को 130 मिमी बारिश होने से फीका नदी का जलस्तर बढ़ गया। तेज बहाव के कारण नदी ने कई स्थानों पर कटाव कर दिया। इससे नदी किनारे की फसल बह गई, जबकि किनारे बने मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। नादेही चीनी मिल पर भी खतरा मंडराने लगा है। एसडीएम और ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। रविवार को हुई भारी बारिश के चलते फीका नदी उफना गई। राजपुर और किशनपुर में नदी के कटाव से किसानों की फसल बर्बाद हो गई। वहीं, कृपाचार्यपुर और राजपुर में नदी किनारे बने मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नदी का निरीक्षण कर ग्रामीणों से नदी से दूर रहने की अपील की। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि गांवों पर नजर रखने के लिए बाढ़ चौकियां स्थापित कर कर्मचारियों को तैनात किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.