Kashipur News: जसपुर में फर्जी दस्तावेज तैयार करने की शिकायत पर तहसीलदार ने मारे छापे
काशीपुर, अगस्त 8 -- Kashipur News: जसपुर। फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाने की शिकायत पर तहसीलदार दलीप सिंह ने शनिवार को चार सीएससी सेंटरों पर छापे मारे। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कुछ संचालक सेंटर बंद कर भाग गए। एसडीएम राहुल शाह को नगर क्षेत्र के कुछ सेंटरों से फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाने की शिकायत मिली थी। उनके निर्देश पर तहसीलदार ने दो सुभाष चौक, एक ठाकुर मंदिर और एक मोहल्ला छीपीयान स्थित सेंटरों का औचक निरीक्षण कर अभिलेख जांचे। तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि कुछ सेंटरों पर खामियां मिली हैं। संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा। मौके पर लेखपाल धीरेंद्र नेगी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.