Kashipur News: जसपुर में पूर्व विधायक ने 500 बाइक संग निकाली तिरंगा यात्रा
काशीपुर, अगस्त 16 -- Kashipur News: जसपुर। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने शनिवार को 500 बाइक के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। दुल्हन पैलेस से पूर्व विधायक डॉ. सिंघल की अगुवाई में तिरंगा बाइक यात्रा शुरू हुई। पांच सौ से अधिक बाइकों पर तिरंगे लगे हुए थे। यात्रा नगर के मोहल्ला नई बस्ती, चौहान, जोशियन, बारी चौक, ठाकुर मंदिर, मेन बाजार और सुभाष चौक होते हुए दुल्हन पैलेस पहुंची। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक एवं सैनिकों ने स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यात्रा का समापन राष्ट्रगान के बाद किया गया। यहां गढ़ीनेगी नगर पंचायत अध्यक्ष अभिषेक सुखीजा, महुआडाबरा अध्यक्ष प्रीतम सिंह, तरुण गहलोत, सुधीर बिश्नोई, सरवन सिद्धू, जुम्मा खान, डॉ. सुदेश, सूरज सिंह, शरत गोयल, सौरभ गर्ग, गजराज चौहान, रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.