Kashipur News: जसपुर में पूर्व विधायक ने महिलाओ को बांटी किट
काशीपुर, सितम्बर 30 -- Kashipur News: जसपुर। बाल विकास परियोजना शहर के तहत सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम एवं नौवें पोषण माह के क्रम में बुधवार को वार्ड संख्या चार के आंगनवाड़ी केंद्र पर राजपूत सभा भवन परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, किलावली के ग्राम प्रधान किशोर, पूनम मंझरिया, सीडीपीओ अनीता गुप्ता, वार्ड सभासद नीरज कुमार उर्फ रोबी प्रधान, सरिता चौहान, आशा और शशिबाला चौहान मौजूद रहीं। आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई और पोषण किट वितरित की गईं। इस दौरान सुपरवाइजर यासमीन, अंजू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीलम देवी, अंजू, रीना, शमा बेगम, रुखसार, रचना, रेखा प्रधान और राजेंद्री देवी मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.