काशीपुर, अगस्त 20 -- Kashipur News: जसपुर, संवाददाता। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मोहल्ला नई बस्ती स्थित पानी की टंकी के पीछे चार एकड़ क्षेत्र में बनी डेहरिया के सौंदर्यीकरण सहित चार महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा नगर के विभिन्न मोहल्लों में 100 सड़कों के निर्माण, भगवंतपुर चौक पर घंटाघर बनाने और विभिन्न स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय स्थापित करने पर भी सहमति बनी। बैठक करीब एक घंटे में संपन्न हो गई। गुरुवार को नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिपिक महेंद्र बिष्ट ने एजेंडा प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...