Kashipur News: जसपुर में पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों की परखी सुरक्षा
काशीपुर, अक्टूबर 25 -- Kashipur News: जसपुर। दीपावली पर्व को देखते हुए प्रशासन ने रविवार को पटाखा निर्माण इकाई, भंडारण गोदामों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम राहुल शाह के निर्देश पर प्रशासनिक, पुलिस, अग्निशमन और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने महुआडाबरा के एएफ इंटरप्राइजेज, एमए इंटरप्राइजेज, दादूवाला में कमल फायर वर्क्स, शिवराजपुर पट्टी में भूषण पटाखा गोदामों की जांच की। तहसीलदार दलीप सिंह ने प्रतिष्ठानों में पटाखों के सुरक्षित भंडारण, अग्निशमन उपकरणों की क्रियाशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों,पानी की पर्याप्त व्यवस्था को बारीकी से परखा। श्रम विभाग के एलईओ बलराम सिंह ने श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। टीम ने सभी को अग्नि सुरक्षा मानक,सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Mor...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.