Kashipur News: जसपुर में पटाखा छोड़ने वाले 50 वाहन सीज
काशीपुर, अक्टूबर 18 -- Kashipur News: जसपुर। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट, मोडिफाइड साइलेंसर से पटाखे छोड़ने और स्टंटबाजी करने वाले 50 वाहनों को सीज किया है। रविवार को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नगर के प्रमुख चौराहों, मार्गों और बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 26 बाइक समेत 29 वाहनों को सीज किया गया। कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि अब तक 50 वाहन सीज किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर हुड़दंग कर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.