Kashipur News: जसपुर में नगर पालिका के 22 वाटर कूलर
काशीपुर, जुलाई 3 -- Kashipur News: जसपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी से निजात दिलाने को नगर पालिका ने नगर के मुख्य स्थानों पर 22 वाटर कूलर लगाए है। गुरुवार को लकड़ी मंडी में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, ईओ उदयवीर सिंह ने वाटर कूलर का शुभारंभ किया। पिछले दिनों पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने विभिन्न स्थानों पर 22 वाटर कूलर लगवाने का प्रस्ताव पास किया था। पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट एवं ईओ उदयवीर सिंह ने नगर के मोहल्ला नई बस्ती, लकड़ी मंडी, सुभाष चौक, सरकारी अस्पताल, मो. चौहनाना, मो. जुलाहान, ठाकुरद्वारा बस स्टेंड, मेन बाजार, सब्जी मंडी चौक समेत 22 स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित किए गए है। इन वाटर कूलर के ऊपर पानी का टैंक मोटर आदि को भी लगवाया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि गर्मी में वाटर कूलर के लगने से लोगों को राहत मिलेगी।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.