Kashipur News: जसपुर में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागिरकों का कैंप आज
काशीपुर, अगस्त 5 -- Kashipur News: जसपुर। दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के परीक्षण एवं उपकरणों के लिए पंजीकरण शिविर गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। बीडीओ केके कांडपाल ने बताया कि एलिम्को कंपनी हर साल की तरह इस वर्ष भी दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकरण शिविर लगा रही है। शिविर में आंख, कान, बैसाखी, व्हीलचेयर, छड़ी आदि उपकरणों के लिए पात्र लोगों का परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षण के बाद पात्र लाभार्थियों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर में विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- Kashipur News: जसपुर स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिवसीय चिकित्सा कैंप आज से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.