Kashipur News: जसपुर में तमंचा व चाकू के साथ दो दबोचे
काशीपुर, सितम्बर 10 -- Kashipur News: जसपुर। पुलिस ने चाकू और तमंचे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम पुलिस टीम ने ग्राम कासमपुर-जसपुर मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवकों की पहचान मोहम्मद आदिल पुत्र मोहम्मद इरफान सैफी निवासी नई बस्ती और मोहम्मद समीर आलम पुत्र जाहिद हुसैन निवासी मोहल्ला बस्ती जसपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आदिल के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं, समीर के पास से एक चाकू मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.