काशीपुर, सितम्बर 11 -- Kashipur News: जसपुर। कोतवाली पुलिस ने तमंचा और चाकू के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार शाम पुलिस टीम ने ग्राम कासमपुर-जसपुर मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में मो. आदिल पुत्र मो. इरफान सैफी, निकट अबू बकर मस्जिद, मो. नई बस्ती जसपुर और मो. समीर आलम पुत्र जाहिद हुसैन, पुराना सिनेमा हॉल के सामने, मो. नई बस्ती जसपुर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आदिल के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस, जबकि मो. समीर के पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Kashipur News: जसपुर में तमंचा व चाकू के साथ दो दबोचे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...