काशीपुर, अगस्त 20 -- Kashipur News: जसपुर। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक युवक को तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसआई भोपाल राम पौड़ी ने बताया कि पुलिस गश्त और चेकिंग के दौरान आवास विकास रोड के पास एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप राजपूत पुत्र मदन सिंह निवासी मोहल्ला जुलाहान, जसपुर बताया। वहीं पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मो. सुलेमान पुत्र मतलूब हसन निवासी कोटवाल आलमपुर, थाना झबरेड़ा, हरिद्वार को उसके घर से गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...