Kashipur News: जसपुर में टीम ने 45 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी
काशीपुर, अगस्त 28 -- Kashipur News: जसपुर। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर 45 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया है। 15 दिन के भीतर यह बिजली चोरी के खिलाफ विभाग की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। विभाग अब तक 64 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। अधिकारियों ने अनधिकृत तरीके से बिजली चोरी कर रहे तीन लोगों के खिलाफ जांच भी शुरू की है। अधिशासी अभियंता विनीत कुमार सक्सेना ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले भी टीम ने 15 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.