Kashipur News: जसपुर में छत के पानी विवाद पर दंपति से मारपीट, केस दर्ज
काशीपुर, अक्टूबर 11 -- Kashipur News: जसपुर। दरवाजे और छत के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम सन्यासियोंवाला निवासी बाबू हुसैन पुत्र बहादुर ने पुलिस को बताया कि उनके घर के दरवाजे और छत के पानी की निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। बीते पांच अक्तूबर को वह अपनी पत्नी जुलेखा बेगम के साथ घर में थे। आरोप है कि ग्राम शरीफनगर निवासी फिरोज खान, शबनम, अफरोज और आफिया जबरन उनके घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए बाबू हुसैन को जमीन पर पटक दिया और उनकी पत्नी को लात-घूंसों से पीटा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी दंपति को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.