काशीपुर, अक्टूबर 22 -- Kashipur News: जसपुर। पुलिस ने तमंचे, कारतूस और चाकू के साथ चाचा-भतीजे को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला जुलाहान की ओर कब्रिस्तान वाले रास्ते पर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम साहिल पुत्र मुनाजिर निवासी भोजपुर, मुरादाबाद और रिजवान पुत्र रफीक अहमद निवासी रामनगर नैनीताल बताए। तलाशी में रिजवान के पास से तमंचा और कारतूस, जबकि साहिल के पास से चाकू बरामद हुआ। कोतवाल रोजेश पांडे ने बताया कि दोनों आरोपी आपस में चाचा-भतीजे हैं और कबाड़ का काम करते हैं। 20 अक्तूबर को मोहल्ला जुलाहान में कबाड़ के पैसों के लेन-देन को लेकर उनका किसी से विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने तमंचे से दहशत फैलाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...