Kashipur News: जसपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
काशीपुर, सितम्बर 23 -- Kashipur News: जसपुर। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई अभद्रता से नाराज कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर राज्य सरकार एवं शासन-प्रशासन का पुतला दहन किया। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बुधवार को किच्छा में निकाय चुनाव के दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई अभद्रता से नाराज कांग्रेसी पृथ्वीराज चौक पहुंचे। वहां उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर किच्छा की घटना की निंदा की। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार और शासन-प्रशासन का पुतला दहन किया। यहां नगराध्यक्ष मो. नाजिम, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र गहलोत, मेहबूब अली, मोइनुद्दीन, धर्मेंद्र कुमार, मतलूब अली, फईम अहमद, नफीस कदीरी, बब्ली, सरफराज, अ. रशीद आदि रहे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: किच्छा की घटना पर भड़की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.