काशीपुर, जुलाई 20 -- Kashipur News: जसपुर। मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के सफल संचालन को हुई बैठक में 22 जुलाई से चार न्याय पंचायत समेत नगर पंचायत, नगर पालिका में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। सोमवार को महुआडाबरा के नेहरू राइंका में हुई बैठक में प्रभारी बीईओ हरि बाबू निरंजन ने बताया कि कि मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकों को निर्देश देते हुए कहा कि वह 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के पात्र बालक-बालिकाओं को चयन प्रक्रिया में शामिल कराएं। कोई भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी योजना के लाभ से वंचित न रहे। बताया कि जिला स्तर पर चयनित बालक, बालिकाओं को प्रति माह...