Kashipur News: जसपुर में उपप्रधानो ने बीडीओ को सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र
काशीपुर, सितम्बर 15 -- Kashipur News: जसपुर। उप प्रधानों ने बैठक कर 11 सूत्रीय मांगों का पत्र बीडीओ को सौंपा। मंगलवार को उप प्रधान संघ अध्यक्ष शेर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप प्रधानों ने ग्राम पंचायत कार्यालयों में उनके बैठने की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने उप प्रधानों के निर्वाचन से पूर्व गठित ग्राम पंचायतों की सभी समितियों को निरस्त कर उनका पुनर्गठन करने, ग्राम पंचायतों में होने वाले सभी विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने, भुगतान प्रक्रिया में उप प्रधानों की पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने और विकास कार्यों की जानकारी उप प्रधानों व वार्ड सदस्यों को देने समेत 11 मांगों पर सहमति जताई। इसके बाद उन्होंने बीडीओ केके कांडपाल को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र देने वालों में शेर सिंह, नुसरत अली, सुमित सिंह, चेतन सिंह, प्रीति रानी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.