Kashipur News: जसपुर में इनरव्हील क्लब ने आंगनबाड़ी केंद्र को दी कुर्सी-अलमारी
काशीपुर, जुलाई 16 -- Kashipur News: जसपुर। इनरव्हील क्लब ने काशीपुर के एक अस्पताल में डायलिसिस करा रही एक मरीज को पूरे साल का शुल्क दे दिया। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र को कुर्सी अलमारी भी दी। गुरुवार को क्लब अध्यक्ष संगीता शर्मा के नेतृत्व में क्लब की पदाधिकारी मोहल्ला चौहनान की आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची। जहां उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को छह कुर्सी, एक अलमारी भेंट की। इसके बाद काशीपुर एक निजी अस्पताल पहुंचकर डायलिसिस करा रही एक मरीज की पूरे साल का शुल्क दिया। अध्यक्ष संगीता शर्मा ने बताया कि क्लब आगे भी जनहित एवं जरूरतमंदों से जुड़े काम करता रहेगा। यहॉ संगीता शर्मा, मीनल अग्रवाल, प्रिया, सीमा गर्ग, ममता अग्रवाल, चारु अग्रवाल, पूनम ऋचा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.