काशीपुर, जुलाई 9 -- Kashipur News: जसपुर, संवाददाता। इनरव्हील क्लब के वार्षिक कार्यक्रम में संगीता शर्मा को अध्यक्ष तो मीनल अग्रवाल को सचिव बनाया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सरोकारों में बढ़चढ़ हिस्सा लेने का संकल्प लिया गया। बुधवार की शाम काशीपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची मुख्य अतिथि सुरुचि सक्सेना (एसी सदस्य) प्राची अग्रवाल (डिस्ट्रिक्ट आईएसओ) का क्लब पदाधिकाकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने संगीता शर्मा को अध्यक्ष, मीनल अग्रवाल को सचिव, पूनम गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सीमा गर्ग को आईएसओ, स्वाति बिश्नोई को ऑडिटर का पदभार ग्रहण कराकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अतिथियों ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशु सिंघल, डॉ.अविरल वत्सल, सीए आदेश अरोरा को उत्कृष्ट कार्य के ...