Kashipur News: जसपुर में आज से अगले सप्ताह तक अलग अलग दिन बंद रहेगी बिजली
काशीपुर, अगस्त 12 -- Kashipur News: जसपुर। विद्युत लाइनों में मरम्मत कार्य के चलते नगर के गांधी पार्क और आवास विकास फीडरों पर अलग-अलग दिनों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। गांधी पार्क फीडर पर आज सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। ईई वीके सक्सेना ने बताया कि गांधी पार्क और आवास विकास फीडरों की विद्युत लाइनों में मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते गांधी पार्क फीडर पर 13, 16, 18, 20, 22, 24 और 30 अगस्त को तथा आवास विकास फीडर पर 14, 17, 19, 21, 23, 25, 27, 29 और 31 अगस्त को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह भी पढ़ें- Kashipur News: जसपुर के दो फीडरों में बंद रहेगी बिजली उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.