काशीपुर, सितम्बर 30 -- Kashipur News: जसपुर। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को नशीले कैप्सूल और टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि सूतमिल चौकी के पुलिसकर्मियों ने भट्टा कॉलोनी, पतरामपुर रोड के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम नजाकत अली पुत्र रियासत अली निवासी अमृतपुर, भट्टा कॉलोनी, जसपुर बताया। तलाशी में उसके पास से 710 नशीले कैप्सूल और 299 टेबलेट बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार आरोपी क्षेत्र में नशे के आदी युवकों को महंगे दामों पर नशीले कैप्सूल और टेबलेट बेचकर मुनाफा कमाता था। यह भी पढ़ें- विकासनगर में 5.6 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।...