Kashipur News: जसपुर पुलिस ने गेहूं चोर को दबोचा
काशीपुर, जुलाई 21 -- Kashipur News: जसपुर। पुलिस ने गेहूं चोरी के आरोपी को रकम के साथ दबोचा है। बता दें कि बीते 19 जुलाई को मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी राकेश सिंह पुत्र हुलशन सिंह के खाली मकान में रखे गेहूं को चोर ने ताला तोड़कर चुरा लिया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मंगलवार रात को मुखबिर की सूचना पर कार्तिक कश्यप पुत्र भारत कश्यप निवासी मोहल्ला जोशियान, जसपुर को चोरी किए गए 150 किलो गेहूं व गेहूं बेच कर कमाए एक हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह भी पढ़ें- राशन गबन मामले में निलंबित डीलर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.