काशीपुर, जुलाई 23 -- Kashipur News: जसपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकर्ताओं ने भवानीपुर गांव के वन गुर्जर क्षेत्र में पौधरोपण किया। गुरुवार को पीएलबी डॉ. बीएस गौतम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। मस्तु मोहम्मद अली, सुलेमान, मो.शफी ने बताया कि सेला पर्व पौधरोपण के माध्यम से गुर्जर समुदाय का पारंपरिक त्योहार होता है। जंगलों में हरे भरे पेड़ लगाकर इसे उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। यहां मुनेश, लता, आकाश, दीपक कुमार, विकास कुमार, सोनू, अनिल कुमार रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...