काशीपुर, अक्टूबर 12 -- Kashipur News: जसपुर। बलदेव सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित सीबीएसई क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में मूल्य शिक्षा पर शिक्षकों ने अपने विचार साझा किए। साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने का संकल्प लिया गया। कॉलेज सभागार में आयोजित सत्र का संचालन स्मिता गुप्ता और बहार कौर ने किया। उन्होंने 'मूल्य शिक्षा' विषय पर आयोजित क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सहानुभूति, सम्मान, ईमानदारी, जिम्मेदारी और सामाजिक जागरूकता की भावना विकसित करने पर प्रकाश डाला। दोनों की ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियों, व्यावहारिक उदाहरणों और संवादात्मक शैली ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य एमएस भंडारी ने शिक्षकों से कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान और सीख को अपनी दैनिक शिक्षण गतिविधियों में शामिल करने का आह्वान...