Kashipur News: जसपुर के दो बिजली घरों से जुड़े गांवों में कल बंद रहेगी बिजली
काशीपुर, जुलाई 23 -- Kashipur News: जसपुर। बिजलीघरों पर मरम्मत के चलते शनिवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ईई वीके सक्सेना ने बताया कि महुआडाबरा एवं अमृतपुर पट्टी के बिजली घरों पर मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। इसके चलते शनिवार 25 जुलाई को महुआडाबरा के चार फैक्ट्री फीडरों समेत रायपुर, राजपुर, नादेही, महुआडाबरा, खेड़ा लक्ष्मीपुर, वैशाली कॉलोनी, जसपुर रोड के फीडर, अमृतपुर पटटी बिजली घर के तीन फीडरों के कुंडा, रामनगर वन, कलियावाला, ध्याननगर, सूरजपुर, शिवराजपुर, हल्दुआ शाहू गांवों की लाइट सुबह नो बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। यह भी पढ़ें- Kashipur News: जसपुर के गांवों में गुरुवार और शनिवार बंद रहेगी बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.