Kashipur News: जसपुर के दो फीडरों में बंद रहेगी बिजली
काशीपुर, अगस्त 11 -- Kashipur News: जसपुर। विद्युत लाइनों पर मरम्मत कार्य के चलते नगर के गांधी पार्क और आवास विकास फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति निर्धारित तिथियों पर बंद रहेगी। मंगलवार को ईई वीके सक्सेना ने बताया कि दोनों फीडरों की लाइनों में मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि आवास विकास फीडर में बुधवार के अलावा 14, 17, 19, 21, 23, 25, 27, 29 और 31 अगस्त को आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, गांधी पार्क फीडर में 13, 16, 18, 20, 22, 24 और 30 अगस्त को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ईई ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.