Kashipur News: जसपुर के दो फीडरों में आज और कल बंद रहेगी बिजली
काशीपुर, अगस्त 23 -- Kashipur News: जसपुर। विद्युत लाइनों की मरम्मत के चलते नगर के दो बिजली फीडरों की आपूर्ति निर्धारित दिनों में बंद रहेगी। ईई वीके सक्सेना ने बताया कि गांधी पार्क और आवास विकास फीडरों की लाइनों में मरम्मत कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया कि गांधी पार्क फीडर की बिजली आपूर्ति 24 और 30 अगस्त को, जबकि आवास विकास फीडर की आपूर्ति 25, 27, 29 और 31 अगस्त को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.