Kashipur News: जसपुर के तीन फीडरों पर बंद रहेगी आपूर्ति
काशीपुर, सितम्बर 2 -- Kashipur News: जसपुर। विद्युत लाइनों में मरम्मत कार्य के चलते नगर के तीन बिजली फीडरों की आपूर्ति एक दिन छोड़कर बंद रहेगी। काशीपुर रोड और आवास विकास फीडरों की बिजली आपूर्ति गुरुवार को भी बंद रहेगी। बुधवार को ईई वीके सक्सेना ने बताया कि काशीपुर नगर, गांधी पार्क और आवास विकास फीडरों की लाइनों में मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते तीनों फीडरों की आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि काशीपुर रोड और आवास विकास फीडरों की आपूर्ति 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 और 21 सितंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। वहीं, गांधी पार्क फीडर की आपूर्ति 6, 8, 10, 12, 14, 16, 18 और 20 सितंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.