Kashipur News: जसपुर के ग्रामीण इलाकों पकड़ी बिजली चोरी, केस दर्ज
काशीपुर, सितम्बर 2 -- Kashipur News: जसपुर। पुलिस ने कटिया डालकर बिजली चोरी करने के मामले में चार ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि एक सितंबर को बिजली चोरी के मामले में एसडीओ दिव्या पांडे की तहरीर पर ग्राम रहमापुर निवासी संजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह, रमेश सिंह पुत्र चेतराम सिंह और ग्राम मझरा निवासी चेरन सिंह पुत्र तुगंल सिंह और भोला सिंह पुत्र ख्याली सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। ऊर्जा निगम के ईई वीके सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। रोजाना बिजली चोरी के मामले दर्ज कराए जा रहे हैं। विभाग 20 दिनों के भीतर 90 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। विभाग की कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.