काशीपुर, जुलाई 4 -- Kashipur News: जसपुर, संवाददाता। सरकारी भूमि पर बनी एक धार्मिक संरचना को प्रशासन ने हटा दिया। साथ ही भूमि को कब्जे में ले लिया है। शनिवार को एसडीएम राहुल शाह भारी पुलिस बल लेकर ग्राम अहमदनगर पहुंचे। जहां उन्होंने छह बीघा भूमि में बने वर्षों पुरानी धार्मिक संरचना को जेसीबी की मदद से हटा दिया। साथ ही सरकारी भूमि का बोर्ड लगाकर उसे कब्जे में कर लिया। इस दौरान किसी भी प्रकार को कोई विरोध नहीं किया गया। एसडीएम ने बताया कि डीएम नितिन भदौरिया के निर्देश पर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बनी अवैध धार्मिक संरचनाओं का सर्वे कराया गया था। सर्वे के दौरान अहमद नगर स्थित धार्मिक संरचना को सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के रूप में चिह्नित किया गया। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में फिर बुलडोजर ऐक्शन, सड़क किनारे बनी मजार ध्वस्त यहां एसडीएम काशीपुर...