Kashipur News: जर्जर बाजपुर मुख्य मार्ग के नवनिर्माण की मांग
काशीपुर, सितम्बर 3 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। दोराहा से नमूना तक जर्जर मुख्य मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर भाजपा अनुसूचित मोर्चा काशीपुर के जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस ने एसडीएम ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जनहित में लोक निर्माण विभाग को पूरे मार्ग का नए सिरे से निर्माण कराने के निर्देश देने की मांग की। ज्ञापन में यशपाल राजहंस ने कहा कि दोराहा से नमूना तक मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हादसों का खतरा बना हुआ है। विभाग की ओर से गड्ढों को भरने के लिए समय-समय पर पैचवर्क कराया जाता है, लेकिन कुछ ही दिनों में उखड़ जाने से समस्या जस की तस बनी रहती है। उन्होंने एसडीएम से समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर लोक निर्माण विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.