काशीपुर, जुलाई 17 -- Kashipur News: काशीपुर। नगर पंचायत गढ़ीनेगी के निकट रामलीला मैदान, वार्ड नंबर-5 में राज्य सरकार की पहल 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के तहत बहु-विभागीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया। शिविर में 33 विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान 102 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 25 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...