Kashipur News: जनता की समस्याओं को लेकर निकलेगी उत्तराखंड न्याय यात्रा : आत्रेय
काशीपुर, अक्टूबर 22 -- Kashipur News: काशीपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि उत्तराखंड न्याय यात्रा के माध्यम से आम जनता की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, पलायन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सवाल आज आम जनता के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को जवाबदेह बनाना आवश्यक है। डॉ. दीपिका ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाने और लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और पलायन रोकने जैसे विषयों पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: 26 अक्तूबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.