काशीपुर, जुलाई 22 -- Kashipur News: किच्छा, संवाददाता। जगन्नाथ रथ यात्रा में भक्तों के जयकारों से पूरा नगर हरे रामा हरे कृष्णा के जयकारों से गुंजायमान हो गया। यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर फूलमालाओं से स्वागत किया गया। बुधवार देर शाम बरेली रोड स्थित खन्ना राईस मिल के प्रांगण से इस्कॉन की ओर से जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा से पूर्व भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की गई। यात्रा बरेली रोड आवास विकास डीडी चौक, मुख्य बाजार, महाराणा प्रताप चौक से होती हुई पुरानी मंडी पहुंच कर संपन्न हुई। जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़ो की धुनों पर हरे रामा हरे कृष्णा के जयकारे लगाते हुए नृत्य किया। यात्रा में अन्य नगरों से...