Kashipur News: छीपी बिरादरी के लोगों ने डॉ. यूनूस किया स्वागत, बताई समस्यायें
काशीपुर, अक्टूबर 12 -- Kashipur News: जसपुर। मुस्लिम छीपी वेलफेयर सोसाइटी के सदर ने हुनर परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी का भव्य स्वागत कर उनके समक्ष क्षेत्र की समस्याएं रखीं। सोमवार को मोहल्ला चौहानान पहुंचे डॉ. यूनुस चौधरी बिरादरी के सदर हाजी नफीस अहमद के कार्यालय पहुंचे। यहां सदर समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। डॉ. यूनुस ने जसपुर के विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं, अस्पताल की व्यवस्था और क्षेत्र में कोचिंग सेंटर स्थापित करने जैसे विषयों पर चर्चा की। यहां वसीम सिद्दीकी, हनीफ सिद्दीकी, मो. राशिद सिद्दीकी, भूरे भाई, तौफीक सिद्दीकी, सोनू कादरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.