काशीपुर, सितम्बर 14 -- Kashipur News: काशीपुर। छह माह से लापता 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी के लिए ले जाने के आरोप में 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एक अप्रैल को किशोरी के परिजनों ने उसके 30 मार्च से लापता होने की सूचना दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के माध्यम से किशोरी की तलाश शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...