Kashipur News: चोरों ने पेंट की दुकान के शटर के ऊपर जाली उखाड़ कर किया चोरी
काशीपुर, अक्टूबर 9 -- Kashipur News: काशीपुर। पक्काकोट स्थित नागनाथ मंदिर मार्केट में चोरों ने पेंट की दुकान के शटर के ऊपर लगे वेंटिलेटर की जाली उखाड़कर 10 हजार रुपये से अधिक की नकदी चोरी कर ली। दुकान स्वामी ने कटोराताल चौकी पुलिस को सूचना दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी है। मोहल्ला पक्काकोट निवासी वार्ड पार्षद वैशाली गुप्ता के पति संजीव गुप्ता की नागनाथ मंदिर मार्केट में पेंट की दुकान है। गुरुवार रात अज्ञात चोर वेंटिलेटर की जाली तोड़कर दुकान में घुसे और गल्ले में रखी नकदी ले गए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संजीव गुप्ता ने जाली टूटी देखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.