काशीपुर, जुलाई 5 -- Kashipur News: काशीपुर। दो माह पूर्व चैती मेले से एक युवक की बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आईटीआई पुलिस को दी तहरीर में जसपुर खुर्द निवासी नजाकत हुसैन पुत्र काले ने कहा कि उसने अपनी बाइक 10 अप्रैल की सुबह दस बजे चैती मेला रोड किनारे खड़ी की थी। जब वह मेले से वापस लौटा तो बाइक वहां नहीं थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...