Kashipur News: चोरी की बाइक संग एक गिरफ्तार
काशीपुर, अगस्त 13 -- Kashipur News: काशीपुर। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पटेल नगर टांडा उज्जैन निवासी मौ. रऊफ ने 11 अगस्त को कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली। पुलिस टीम ने बुधवार को ढकिया गुलाबो फ्लाईओवर के पास से आरोपी गुड्डू पुत्र जाबिर निवासी किशनपुर रामड़ी मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उससे चोरी हुई बाइक बरामद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.