काशीपुर, अक्टूबर 10 -- Kashipur News: काशीपुर। मां बाल सुंदरी चैती मंदिर के सेवादार चंद्रपाल ने जसपुर निवासी प्रकाश गोस्वामी उर्फ हनी पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खड़कपुर देवीपुरा निवासी चंद्रपाल पुत्र डालचंद्र ने पुलिस को बताया कि पांच अक्तूबर को वह मंदिर में साफ-सफाई कर रहा था। तभी जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह निवासी प्रकाश गोस्वामी उर्फ हनी पुत्र कृष्णा गोस्वामी मंदिर परिसर में आया और उसके साथ हाथापाई कर लात-घूंसों व थप्पड़ों से मारपीट की। साथ ही गाली-गलौज भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...