Kashipur News: चुनावी रंजिश में मारपीट, वृद्धा समेत दो घायल
काशीपुर, जुलाई 18 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधई में चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक वृद्धा समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम गिरधई निवासी हिमांशु शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के परमवीर सिंह उर्फ पम्मा, हरमन सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और गुरपिंदर सिंह उर्फ पिंदा उसके परिवार से चुनावी रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 15 जुलाई को हुए उप प्रधान चुनाव में गुरपिंदर सिंह के भाई जसविंदर सिंह उर्फ गंगू की जीत के बाद रात करीब 9:15 बजे आरोपी 10-12 साथियों के साथ उसके पिता के चाचा सुदेश कुमार के घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पिता संजीव कुमार पर लाठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.