Kashipur News: चीनी मिल स्क्रैप घोटाला, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना जारी,
काशीपुर, जुलाई 26 -- Kashipur News: दीप पाठक, बाजपुर। चीनी मिल में हुए चर्चित स्क्रैप घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना रविवार को भी जारी रहा। चेयरमैन गुरजीत सिंह पूनिया के नेतृत्व में मिल के मुख्य द्वार पर सांकेतिक धरना दिया गया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोतवाली गेट पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। गुरजीत सिंह पूनिया ने कहा कि पांच दिन से चल रहे प्रदर्शन के दबाव में प्रशासन ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मिल में स्क्रैप के साथ चीनी का भी घोटाला हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.