Kashipur News: चीनी मिल जीएम ने गन्ना किसानों की समस्याएं सुनीं
काशीपुर, अगस्त 7 -- Kashipur News: जसपुर। नादेही चीनी मिल प्रबंधन ने शुक्रवार को डाम क्षेत्र में गन्ना किसानों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। चीनी मिल के प्रभारी महाप्रबंधक (जीएम) राजवीर सिंह गन्ना अधिकारियों के साथ डाम क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों के बीच जमीन पर बैठकर संवाद किया। इस दौरान किसानों ने गन्ना भुगतान, तौल पर्ची और गन्ना क्रय केंद्रों से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। प्रभारी जीएम राजवीर सिंह ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी जायज समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक गन्ना नादेही चीनी मिल को ही आपूर्ति करने की अपील भी की। गोष्ठी में प्रभारी सीसीओ दीपिका सेमवाल, पंकज कुमार, प्रवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, जरनैल सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.