काशीपुर, सितम्बर 4 -- Kashipur News: जसपुर। नगर में उचित पार्किंग व्यवस्था को लेकर भाकियू ने एसएसआई को मांग पत्र देकर पार्किंग व्यवस्था होने तक नो पार्किंग के चालान न करने की अपील की है। चालान न रुकने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे किसानों ने एसएसआई भोपाल राम पौरी को मांग पत्र सौंपा। कहा कि नगर में आम जनता और व्यापारियों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद बाजार क्षेत्र में वाहनों के नो पार्किंग के चालान किए जा रहे हैं। इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि पहले जनता के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था की जाए। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: अवैध पार्किंग ने सहिया की रफ्तार रोकी, आधे घंटे जाम में फंसे लोग उसके बाद नो पार्किंग की कार्रवाई अमल में लाई जाए।

हिंदी हिन्द...